रामानुजनगर में पहली बार सजा भव्य सावन श्रृंगार मेला, सोनम साहू बनीं सावन क्वीन

Updated on 24-08-2026 12:56 PM

सूरजपुर। सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर्णा में संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में श्रीमती नूतन सिंह तथा इसे अंतिम रूप देने में श्रीमती प्रतिमा द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही। मेले में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पारंपरिक वेशभूषा एवं साज-श्रृंगार के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सावन सुंदरी, मेहंदी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायत नारायणपुर की श्रीमती सोनम साहू को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया, जबकि रामानुजनगर की श्रीमती आरती साहू फर्स्ट रनर अप तथा सूरजपुर की श्रीमती चांदनी सेकंड रनर अप रहीं।

सावन क्वीन का खिताब जीतने के बाद श्रीमती सोनम साहू ने आयोजन को सार्थक बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने हमारी संस्कृति के अनुपम रंगों को एक मंच पर पिरोने का काम किया है और सभी महिलाओं ने सावन की पारंपरिक वेशभूषा तथा श्रृंगार के साथ पूरे आत्मविश्वास से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों, नृत्य, मेहंदी और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरे परिसर में दिनभर उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सावन की खुशियां साझा करते हुए आपसी मेल-जोल को बढ़ावा दिया, जिसे सामाजिक एकजुटता की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना तथा समृद्ध लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। रामानुजनगर में पहली बार हुए इस अनूठे आयोजन को क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सराहनीय कदम बताया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.