भोपाल में पुरी जैसी भव्यता... नंदीघोष रथ पर 18 जुलाई को नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त

Updated on 15-07-2026 01:30 PM

भोपाल। इस्कान पटेल नगर की ओर से इस वर्ष भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। इस यात्रा में पुरी की तर्ज पर नंदीघोष रथ पर भगवान विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। ट्रैफिक को देखते हुए इस बार रथ की चौड़ाई थोड़ी कम की गई है। रथयात्रा शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्लेटिनम प्लाजा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा बनाए गए पांच सौ किलो खाजा के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस्कान पटेल नगर के अध्यक्ष अच्युत कृष्ण दास ने मंगलवार को रथ यात्रा महोत्सव की रूपरेखा मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि 13वें रथयात्रा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेने वाले हैं।

रूस, नीदरलैंड और कई दूसरे यूरोपीय देशों के भक्त भी इसमें हिस्सा लेंगे। भगवान जगन्ननाथ के लिए पोशाक वृंदावन से मंगाई गई है। यात्रा में अलग- अलग प्रांतों की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी और यात्रा मार्ग को रंगोली से सजाया जाएगा। पत्रकारवार्ता में ब्रह्मचारी मत्सदास- कैलीफोर्निया और दुजमणि- रशिया भी मौजूद रहे।

हर महीने होता है मंदिर के चंदे का ऑडिट

मंदिर के चंदे और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर अच्युतकृष्ण दास ने कहा कि इस्कान मंदिरों में आने वाले दान का ऑडिट हर माह मंदिर स्तर पर होता है और साल में एक मुंबई स्थित मंदिर मुख्यालय द्वारा मंदिरों के अकाउंट के आडिट की व्यवस्था है।

इसी प्रकार दान में मिली राशि को विदेश नहीं भेजा जाता है, बल्कि विदेश से पैसा भारत आता है। इस्कान मंदिरों मिले दान के पैसों का उपयोग सिर्फ नारायण सेवा में होता है।उन्होंने कहा कि मंदिरों से चंदा चोरी भ्रष्टाचार का रूप है, जो अब हर कहीं दिख रहा है। लेकिन इस्कॉन में व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.