हर घर जल योजना: ग्राम छिबर्रा के 278 घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

Updated on 14-04-2026 12:07 PM
रायपुर, महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा में हर घर जल के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण जनों के जीवन में खुशहाली आई है। 30 दिसंबर 2025 को ग्राम छिबर्रा ने हर घर जल प्रमाणीकरण पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। गांव के कुल 278 घरों में नल कनेक्शन प्रदान कर प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं आंगनवाड़ी जैसे सभी सार्वजनिक संस्थानों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे संपूर्ण गांव को स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त हो रही है। इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत का नेतृत्व एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहा है। सरपंच श्रीमती नंदनी दीवान एवं पंचायत सचिव श्री लोकेश पटेल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन को प्रभावी रूप से लागू किया गया।

योजना के सफल संचालन एवं दीर्घकालिक रखरखाव के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, पिथौरा में बैंक खाता संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जलकर के रूप में संग्रह किया जाता है। यह व्यवस्था योजना की स्थिरता एवं निरंतरता सुनिश्चित करने में विशेष भूमिका निभा रही है। परियोजना की कुल लागत 113.30 लाख रुपये रही, जिसके अंतर्गत 60 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण एवं लगभग 1520 मीटर पाइपलाइन बिछाकर सुदृढ़ जल वितरण प्रणाली विकसित की गई है।
इस योजना से लाभान्वित हितग्राही सुकृति बताती हैं कि अब उन्हें स्वच्छ पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.