गुजरात में मप्र की जहरीली शराब का कहर: मुरैना के युवक समेत 9 की मौत, 41 अस्पताल में भर्ती

Updated on 20-08-2026 02:48 PM
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है

गुजरात पुलिस का दावा है कि यह नकली शराब मध्य प्रदेश के उज्जैन से तस्करी कर भावनगर पहुंचाई गई थी।

खुशी का जश्न मातम में बदला

यह मामला 16 अगस्त की रात घोघा तहसील के खरकड़ी गांव में शुरू हुआ। पुलिस में चयन होने की खुशी में हरपाल सिंह गोहिल की बाड़ी में दोस्तों को पार्टी दी गई थी। इसके लिए घनश्याम नामक तस्कर से शराब खरीदी गई थी, जिसे 'रॉयल स्टैग' की बोतलों में परोसा गया था।
शराब पीते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते मौतों का सिलसिला शुरू हो गया।

सैकड़ों गांवों में चेतावनी

उज्जैन से आई थी खेप: पुलिस जांच में सामने आया कि शराब की कुल 28 पेटियां उज्जैन से भावनगर लाई गई थीं।
13 पेटियों का सुराग नहीं: पुलिस ने 15 पेटियां बरामद कर ली हैं, लेकिन 13 पेटियां अब भी गायब हैं। शराब अन्य गांवों तक पहुंचने की आशंका के चलते 1000 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

उज्जैन के दो मुख्य आरोपियों की तलाश

गुजरात पुलिस ने इस कांड के लिए तीन मुख्य आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें उज्जैन निवासी रईस और जुबेर तथा भावनगर का गौतम सोलंकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तस्करी कर लाई गई शराब में स्थानीय स्तर पर जहरीला 'मिथाइल अल्कोहल' मिलाया गया था।
आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की मदद ली जा रही है।

SMC के पास जांच, 15 टीमें गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) को सौंपी गई है।
- 5 टीमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों से जानकारी जुटा रही हैं।
- 5 टीमें संदिग्ध बोतलों और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही हैं।
- बाकी 5 टीमें मूल सप्लायरों तक पहुंचने में जुटी हैं।

तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क

जांच अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश से गुजरात में शराब तस्करी के लिए झाबुआ और अलीराजपुर से सटे 18 प्रमुख रास्तों का इस्तेमाल होता है। इस मामले में डिनेचर्ड स्पिरिट के इस्तेमाल की भी आशंका है, जो अस्पतालों व फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होता है और इंसानी शरीर के लिए घातक साबित होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.