छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट:झारखंड में बने लो प्रेशर एरिया का असर

Updated on 26-08-2026 01:00 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बड़े बचेली में 170 मिमी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी एक्टिव है। इससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश की एक्टिविटी बढ़ी हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश सामान्य से 2% कम हुई है।

रायपुर में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज (26 अगस्त) को रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रहेगी। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। इसके बाद बारिश कम होने की संभावना है।

सीजन में बारिश सामान्य से 2% कम

प्रदेश में मानसून सीजन की बारिश सामान्य के करीब है। अब तक सामान्य से 2% कम बारिश हुई है। अगले दो दिन ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.