MP में पंच-सरपंच चुनाव की डिजिटल तैयारी में अड़चन; 81 हजार नई मशीनें मिलीं तभी EVM से वोट डाल सकेंगे ग्रामीण

Updated on 14-08-2026 12:02 PM

 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से करवाना चाहता है, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है।

इसके लिए प्रदेश को 81 हजार कंट्रोल यूनिट और लगभग डेढ़ लाख बैलेट यूनिट की और जरूरत है। आयोग के पास अभी 70 हजार मशीनें हैं, जिसमें हाल ही में खरीदी गईं 15 हजार मशीनें भी शामिल हैं। इसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये दिए थे। अब 225 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

पंचायतों में तीस प्रतिशत पद रिक्त

प्रदेश में 23 हजार सरंपच और 3.63 लाख पंच के पद हैं। इनमें से लगभग तीस प्रतिशत पद रिक्त रहते हैं, क्योंकि कोई चुनाव के लिए आगे ही नहीं आता है।
सरपंच और पंच का चुनाव ईवीएम से कराने के लिए लगभग एक लाख 35 हजार कंट्रोल यूनिट और तीन लाख से अधिक बैलेट यूनिट की आवश्यकता होगी। प्रदेश के पास जो नई 15 हजार ईवीएम आईं हैं, उन्हें मिलाकर 70 हजार कंट्रोल यूनिट हो गई हैं। इतनी ही कंट्रोल यूनिट की आवश्यकता और पड़ेगी।
साथ ही बैलेट यूनिट दो लाख के करीब लगेंगी। एक कंट्रोल यूनिट में 16 बैलेट यूनिट लगाई जा सकती हैं। इसे देखते हुए आयोग ने राज्य सरकार को एक बार में बडे निवेश का प्रस्ताव दिया है।

225 करोड़ रुपये की जरूरत

सूत्रों का कहना है कि लगभग 225 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। चूंकि, मशीनें भारत सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार की जाती हैं और इसमें समय लगता है, इसलिए आयोग चाहता है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित बजट प्रावधान हो जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.