IGKV पेपर लीक: कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर FIR दर्ज

Updated on 21-08-2026 06:06 PM

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब FIR दर्ज कर ली गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मंत्री के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में FIR दर्ज कराई है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

परीक्षा से पहले लीक की मिली थी सूचना
विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले सुबह 8:50 बजे कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। निर्धारित परीक्षा को सुबह 10:30 बजे रद्द कर दिया गया।

प्रश्नपत्र लीक की जांच में जुटी कमेटी
विश्वविद्यालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति पूरे मामले की जांच करेगी। समिति यह पता लगाएगी कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता किस स्तर पर भंग हुई और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बाहर कैसे पहुंचा।

विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्रों की सेटिंग और छपाई की प्रक्रिया के साथ उन्हें संबंधित महाविद्यालयों तक भेजे जाने की पूरी व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटना बेहद गंभीर है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी नई परीक्षा तिथि
परीक्षा निरस्त होने से प्रभावित विद्यार्थियों को अब नई परीक्षा तिथि का इंतजार है। मंत्री नेताम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई परीक्षा तिथि जल्द निर्धारित करने और इसकी सूचना समय पर देने के निर्देश दिए हैं।

अब जांच समिति की रिपोर्ट और FIR के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि प्रश्नपत्र लीक मामले में जिम्मेदारी किसकी थी और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.