100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इंद्रजीत सिंह ने दिया देशभक्ति और शिक्षा का संदेश
Updated on
18-08-2026 01:09 PM
भिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर कोहका स्थित बीरा के अंगना प्रांगण में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ और उनकी टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग, स्कूली बच्चे, महिलाएं, सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान, मान और सम्मान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष इसे अपने दिल में सम्मान के साथ रखना चाहिए।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का महान बलिदान है। हमें उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए।
रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…