भोपाल मेट्रो के सिग्नल और सेफ्टी स्टैंडर्ड की आज से होगी जांच, सीएमआरएस की टीम पहुंची

Updated on 24-06-2026 11:52 AM

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कारिडोर में अब जल्द ही दूसरे ट्रैक पर भी मेट्रो के संचालन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। दरअसल करीब सात किलोमीटर लंबे इस कारिडोर में स्थापित सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टम का तकनीकी निरीक्षण आज यानी बुधवार से शुरू होगा।

दो दिन तक चलने वाले निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की तीन सदस्यीय टीम सुरक्षा और परिचालन से जुड़े सभी मानकों की जांच करेगी। टीम से हरी झंडी मिलने के बाद दूसरे ट्रैक पर भी मेट्रो दौड़ने लगेगी।

हाई-टेक सिस्टम और आपातकालीन तैयारियों की होगी जांच

मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक इस निरीक्षण के दौरान ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी), इंटरलाकिंग सिस्टम, ट्रैक सर्किट और केंट्रोल रूम के सिग्नलों की बारीकी से जांच होगी। इसके साथ ही पाइंट मशीन, सिग्नल रिस्पान्स, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और कंट्रोल सेंटर से मेट्रो के संचालन की प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। टीम विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सिस्टम की कार्यक्षमता को भी परखेगी।

सिंगल ट्रैक के झंझट से मिलेगी मुक्ति

पिछले करीब छह महीनों से भोपाल मेट्रो का संचालन एक ही ट्रैक से अप और डाउन करके किया जा रहा है। वर्तमान में एक ही मेट्रो ट्रेन चलने से यात्रियों को ट्रेन के लिए करीब एक घंटे से अधिक का लंबा इंतजार करना पड़ता है।

एम्स से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे, दोपहर 12.15 बजे, 1.30 बजे, 2.45 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 4 बजे मिलती है, लेकिन जैसे ही दूसरे ट्रैक पर मेट्रो चलने लगेगी तब यह लंबा अंतराल घटकर मात्र आधा घंटा लगभग 30 मिनट रह जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.