पत्रकार कल्याण परिषद ने की जर्नेलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

Updated on 12-07-2026 08:49 PM

(*पत्रकार महासम्मेलन में हुआ विचार मंथन*)

          ( प्रमिल अग्रवाल )

हरदा । रविवार को स्थानीय रायल पाम रिसोर्ट एंड गार्डन उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन गया जब मध्यप्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई. इस मौके पर पत्रकार कल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री बेदांती त्रिपाठी ने पत्रकारों पर हमले और झूठे मुकदमों की गतिविधियों पर चिंता जताई. इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी श्री रामबाबू परिहार तथा कार्यक्रम के सूत्रधार सैयद मेहमूद अली चिश्ती उपस्थित रहे. कार्यक्रम में परिषद द्वारा सभी साथी पत्रकार कलमकारों का सम्मान किया गया. 

पत्रकार सम्मेलन की इस महाबेला में पत्रकार जगत के हितों और सुरक्षा पर चर्चा हुई.श्री त्रिपाठी ने कहा कि 

समाज के हित की चिंता करने वाला पत्रकार अकेला है. हमें अपने हक के लिए एकजुट होना आवश्यक है. संभागीय अध्यक्ष श्री उत्तम तेनगुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश से अलग होकर बने राज्य छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून है. मगर हमारे प्रदेश में यह आज तक नहीं बना. क्योंकि पत्रकारों में एकता की कमी है. प्रदेश प्रभारी श्री रामबाबू सिंह परिहार ने विस्तार से पत्रकारों की समस्या बताईं. आयोजन में समाजसेवी नागरिक प्रकाश चंद्र वशिष्ठ,, एवं यूसुफ बाबा विशेष रूप से मौजूद थे.

कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी राजेंद्र बिल्लौरे ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन पत्रकार साथी श्री अय्यूब खान ने किया.

अंत में जिलाध्यक्ष श्री बृजेश रिछारिया ने इस महासम्मेलन में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया. इस महाआयोजन में हरदा, हंडिया, सिराली, टिमरनी, खिरकिया सहित पडोसी जिले बैतूल, खंडवा सहित प्रदेश के अन्य जिलों और छत्तीसगढ़ से भी आए पत्रकार साथियों कार्यक्रम की शोभा बढाई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.