‘मैं चंदा... जंगल की शिल्पकार हूं’ का विमोचन, जंगल और हाथियों की कहानी को मिली आवाज

Updated on 13-08-2026 12:08 PM

जगदलपुर। बस्तर के दरभा में आयोजित हरेली बर्ड फेस्टिवल में पत्रकार एवं लेखक दिनेश यदु की पुस्तक ‘मैं चंदा... जंगल की शिल्पकार हूं’ का विमोचन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया। हाथियों के जीवन, जंगल और प्रकृति के साथ उनके रिश्ते को केंद्र में रखकर लिखी गई यह पुस्तक जंगल  के वन्यजीवन की संवेदनशील कहानी सामने लाती है। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन के साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व पर भी चर्चा हुई।

हाथी सिर्फ वन्यजीव नहीं, जंगल के शिल्पकार
पुस्तक में हाथी को केवल एक वन्यजीव के रूप में नहीं, बल्कि जंगल के प्राकृतिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जीव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ‘चंदा’ के माध्यम से हाथियों के जीवन, उनके व्यवहार, जंगल से जुड़ाव और इंसानों के साथ बदलते रिश्ते को संवेदनशीलता से सामने लाने का प्रयास किया गया है।

प्रकृति से जुड़ी दिनेश यदु की तीसरी पुस्तक
‘मैं चंदा... जंगल की शिल्पकार हूं’ दिनेश यदु की तीसरी पुस्तक है। इससे पहले ‘मैं अगहन हूं’ का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था। वहीं ‘जंगल की नि:शब्द रानी’ का विमोचन विश्व बाघ दिवस के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने किया था। उनकी लेखनी में जंगल, वन्यजीव और प्रकृति लगातार प्रमुख विषय रहे हैं।

‘गज संकेतक’ ऐप भी हुआ लॉन्च
हरेली बर्ड फेस्टिवल में मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के उद्देश्य से ‘गज संकेतक’ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया। बस्तर की प्राकृतिक विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और बस्तर पहाड़ी मैना के संरक्षण पर विशेष प्रस्तुति भी हुई। वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने वाले हाथी मित्र, मैना मित्र और गिद्ध मित्र दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को 10 लाख की सहायता
कार्यक्रम में राज मोहिनी देवी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दरभा के पांच हितग्राहियों को कुल 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पर्यावरणविद और ग्रामीण मौजूद रहे। ‘मैं चंदा... जंगल की शिल्पकार हूं’ का विमोचन बस्तर की वन्य विरासत को साहित्य के माध्यम से नई आवाज देने वाला अवसर बना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.