दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर तेंदुए का शिकार:खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 11-08-2026 12:46 PM
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। आरोपी दो बाइक से तेंदुए की खाल लेकर जा रहे थे। गश्त के दौरान वन कर्मचारियों ने उन्हें गायतापारा सड़क किनारे पकड़ा।

वन विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को धौड़ाई वन परिक्षेत्र के वन कर्मचारी गश्त पर थे। इसी दौरान गायतापारा सड़क किनारे दो बाइक पर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले। जांच करने पर उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

184 सेंटीमीटर लंबी है तेंदुए की खाल

वन विभाग ने बताया कि जब्त तेंदुए की खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर है। सामने के दोनों पैरों के बीच की लंबाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। खाल को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

दो बाइक भी जब्त

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक भी जब्त की हैं। इनमें एक बाइक का नंबर CG-21-J-4096 और दूसरी का नंबर CG-21-J-0920 है। दोनों वाहनों का इस्तेमाल तेंदुए की खाल के परिवहन में किया जा रहा था।

तीनों आरोपी छोटेडोंगर और धौड़ाई क्षेत्र के

वन विभाग ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनूराम कचलाम (39), पुनीत कुमार बघेल (32) और जमधर पोटाई (50) बताया है। ये तीनों धौड़ाई के तारागांव के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.