दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार
Updated on
30-05-2026 01:55 PM
रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रायगढ़ में एक तहसील लिपिक और कोरबा में सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी को कुल एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले की छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल ने एक किसान से बी-1 दस्तावेज में त्रुटि सुधार कराने के बदले 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान भानुप्रताप पटेल ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी और आरोपी लिपिक को 60 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी कार्रवाई कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में की गई। यहां सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पासबुक में कटौती की प्रविष्टि दर्ज करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिक्षक की शिकायत पर एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…