भोपाल में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई... दम्मो फिलिंग स्टेशन पर मिला पानी मिला डीजल, 4 नोजल सील

Updated on 31-07-2026 12:11 PM

भोपाल। राजधानी में 198 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए आठ एसडीएम व तहसीलदार के दलों का गठन किया गया है। इनमें से गोविंदपुरा वृत्त के दल ने बुधवार को मेसर्स दम्मो फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तो ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। इंडियन ऑयल (IOCL) कंपनी के इस पंप पर ग्राहकों को पानी मिला डीजल बेचा जा रहा था, जिससे जांच दल ने डीजल टैंक व चार नोजल सील करने की कार्रवाई की है।

कलेक्टर के निर्देश पर गठित 8 दलों ने शुरू की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि जिले में सभी पेट्रोल पंपों की दल गठित कर जांच करवाई जाए। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम प्रकाश नायक ने आठ दलों का गठन किया है।

इनमें से गोविंदपुरा दल के सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सफदर खान, इंडियन ऑयल के सेल्स अधिकारी तरुण अग्रवाल ने बुधवार को गोविंदपुरा रचना नगर के पास स्थित मेसर्स दम्मो फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

9,787 लीटर डीजल जब्त: 100 लीटर पानी मिले होने की पुष्टि

जिसमें दल ने जब टैंक पर ग्राहकों को दिए जा रहे डीजल का परीक्षण किया तो उसमें पानी मिले होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद दल ने मौके पर ही 9,787 लीटर डीजल को जब्त कर लिया गया, जिसमें करीब 100 लीटर पानी मिला हुआ था। इसके बाद दल ने पेट्रोल भंडारण सहित अनेक सुविधाओं की जांच की तो तमाम अनियमितताएं मिली हैं, जिनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही कलेक्टर न्यायालय में पेश की जाएगी।

3,000 लीटर अधिक पेट्रोल भंडारण का मिला रिकॉर्ड

जांच दल ने जब पेट्रोल पंप पर भंडारण का रिकॉर्ड देखा तो पांच महीने - दिसंबर, मार्च, मई, जून और जुलाई में 3,000 लीटर अधिक पेट्रोल का भंडारण दर्ज होना मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 20 हजार लीटर से अधिक पेट्रोल का भंडारण नहीं किया जा सकता है, जबकि यहां रिकॉर्ड में 23 हजार लीटर पेट्रोल दर्ज होना मिला है।

एक्स्ट्रा प्रीमियम में मिला 20 प्रतिशत इथेनॉल

दल ने सामान्य पेट्रोल व एक्स्ट्रा प्रीमियम 95 पेट्रोल में इथेनॉल की जांच की, जिससे दोनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल होने की पुष्टि हुई। हालांकि पंप संचालक द्वारा E-20 पेट्रोल बेचने की जानकारी चस्पा की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

वाटर कूलर में मिली गंदगी

पंप पर हवा, पानी और शौचालय आदि सुविधाओं की भी दल ने जांच की तो वाटर कूलर में कचरा व गंदगी मिली, जिससे ग्राहकों के पीने के लिए पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा था।

नापतौल व सेल्स अधिकारी ने नहीं की मदद

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दल जब जांच करने पहुंचा तो क्षेत्रीय नापतौल निरीक्षक मौके पर ही नहीं पहुंचे। साथ ही मौके पर मौजूद इंडियन ऑयल कंपनी के एरिया सेल्स अधिकारी तरुण अग्रवाल ने जांच के दौरान कोई संभव मदद नहीं की। इस वजह से दल को पंप पर जांच व परीक्षण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.