ट्विशा शर्मा केस में बड़ा खुलासा, SIT ने ड्रग्स एंगल नकारा, फरार समर्थ सिंह की तलाश में लगी 6 टीमें

Updated on 19-05-2026 11:42 AM

 भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच कर रही एसआईटी ने कई अहम खुलासे किए हैं। एसआईटी प्रमुख डॉ. रजनीश कश्यप ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसआईटी प्रमुख डॉ. रजनीश कश्यप ने कहा कि अब तक की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि ट्विशा शर्मा ने किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों को मेडिकल रिपोर्ट समर्थन नहीं देती। इस बयान के बाद मामले में सामने आए ड्रग्स संबंधी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बेल्ट समय पर न देने में जांच अधिकारी की लापरवाही

मामले में पोस्टमार्टम के दौरान फंदे में इस्तेमाल बेल्ट डॉक्टरों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई थी। इस पर एसआईटी चीफ ने माना कि तत्कालीन जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर चूक को लेकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

परिवार ने लगाए जांच कमजोर करने के आरोप

ट्विशा शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. कश्यप ने कहा कि पुलिस किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं है और पूरी जांच निष्पक्ष और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

समर्थ सिंह की तलाश में जुटीं कई टीमें

फरार आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसआईटी के अनुसार, 6 से 7 टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही उसका पासपोर्ट निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.