भोपाल में नाबालिगों से यौन शोषण केस में बड़ा मोड़, 6 साल बाद मुख्य आरोपी ने आरोपों से किया इनकार

Updated on 18-08-2026 01:03 PM

भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपित न्यायालय में पलट गया। उसने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। लिहाजा, अब न्यायालय में उसका ट्रायल शुरू होगा। यह तब है, जब पुलिस ने सभी सात आरोपितों के विरुद्ध 2020 में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया था।

2020 में दर्ज हुआ था मामला

  • अभियोजन अधिकारी पीएन सिंह राजपूत ने बताया कि यह मामला 13 जुलाई 2020 को शहर के शाहपुरा थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित प्यारे मियां और उसके गिरोह ने चार बच्चियों का यौन शोषण किया।
  • एक से अधिक बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। यह गिरोह बालिकाओं को घरेलू काम के लिए रखता था। बाद में उन पर दबाव बनाकर, मारपीट कर लैंगिक शोषण करता था।
  • पांच साल बाद शुरू होगा ट्रायल

    पुलिस ने वर्ष 2020 में ही आरोप-पत्र दाखिल कर दिया था। प्राथमिकी में शाहपुरा स्थित विष्णु हाइटेक सिटी के फ्लैट को घटना स्थल के रूप में दर्ज किया गया। खास बात यह है कि अगले पांच साल तक इस आरोप-पत्र पर विचार तक शुरू नहीं हो पाया। पिछले दिनों मुख्य आरोपित को आरोप-पत्र सुनाया गया, जिसमें लगे आरोपों से उसने इन्कार कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.