शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर कोयलीबेड़ा में हुई बैठक, दूरस्थ विद्यालयों के लिए तय हुई नई रणनीति

Updated on 20-06-2026 01:05 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संस्था प्रमुख, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नवनीत पटेल द्वारा की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी कार्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) कार्यक्रम, बालवाटिका गतिविधियों, कक्षावार अधिगम स्तर में सुधार तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा नियमित मूल्यांकन के आधार पर आवश्यक शैक्षणिक हस्तक्षेप सुनिश्चित किए जाएं।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने संस्था प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में समयबद्ध कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम पूर्णता, परीक्षा परिणामों में सुधार, बोर्ड परीक्षाओं की विशेष तैयारी एवं विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षकों से केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करने तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा एवं जीवन कौशल विकास पर भी ध्यान देने पर जोर दिया।

जिला मिशन समन्वयक नवनीत पटेल ने समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालय विकास योजना, पीएम श्री योजना, समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, पुस्तकालय गतिविधियों, शिक्षक प्रशिक्षण, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शाला प्रबंधन समितियों की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने विभागीय पोर्टलों एवं ऑनलाइन मॉड्यूल में समयबद्ध जानकारी दर्ज करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नामांकन एवं ठहराव, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, पुनः नामांकन अभियान, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति, विद्यालय स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, खेल मैदानों के उपयोग एवं पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षण सामग्री विकसित करने तथा विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया गया। साथ ही नियमित अकादमिक मॉनिटरिंग, संकुल स्तरीय सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित संस्था प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने विद्यालयों की उपलब्धियों एवं चुनौतियों को साझा किया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान संबंधी सुझाव प्रदान किए। बैठक के समापन पर शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कोयलीबेड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित इस प्रकार की समीक्षा बैठकें शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.