पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Updated on 13-07-2026 01:04 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पिंक ई-रिक्शा के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

विधानसभा रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करें, ताकि पिंक दीदियों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

सत्र में सरकार-विपक्ष आमने-सामने

पांच दिन तक चलने वाले विधानसभा मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस बिजली, महंगाई और ‘नकटी’ प्रकरण सहित कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी।

कांग्रेस की ओर से ‘नकटी’ मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी है। वहीं 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इससे सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही के संचालन और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पांच दिवसीय इस सत्र में सरकार आठ विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.