शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक चंद्राकर, महमरा एनिकट में की महाआरती
Updated on
25-08-2026 03:43 PM
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित शिवनाथ कांवड़ यात्रा एवं भव्य महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सनातन परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
भक्ति में डूबा शिवनाथ का तट कार्यक्रम के दौरान शिवनाथ नदी का तट हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संध्या बेला में आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हजारों दीपों की रोशनी से महमरा घाट जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। शिवनाथ मैया की यह पवित्र भूमि आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। विधायक ललित चंद्राकर ने शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर एवं समिति के सभी सदस्यों को भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समिति के प्रयासों से दुर्ग जिले में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर, समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के नागरिक, माताएं-बहनें तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…