एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-भोपाल समेत 45 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Updated on 04-07-2026 12:31 PM

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और दिन के तापमान में पांच डिग्री और रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में करीब ढाई इंच (59 मिलीमीटर) वर्षा हुई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। इसके बाद मंडला में पौने दो इंच (44 मिमीटर), भोपाल में करीब सवा इंच (35 मिलीमीटर), बालाघाट जिले के मलाजखंड में सवा इंच (30 मिलीमीटर), दतिया में लगभग एक इंच (23 मिलीमीटर) और बैतूल में करीब एक इंच (22 मिलीमीटर) वर्षा रिकार्ड की गई। हरदा, खंडवा और देवास में भी कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई।

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं

वर्षा के साथ कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं। सीहोर, सागर, जबलपुर, खंडवा और हरदा में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं ग्वालियर, रीवा, सतना, नीमच और मंदसौर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हुई। शाम होते-होते उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में भी तेज वर्षा दर्ज की गई।

खंडवा और बड़वानी में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए खंडवा और बड़वानी में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर, खरगोन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर समेत करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट है।

पूर्वी मध्य प्रदेश अब भी वर्षा में पीछे

एक जून से तीन जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 35 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.