नर्मदापुरम रोड को ट्रैफिक से मिलेगी निजात, बनेगा 110 करोड़ की लागत का 3 किमी लंबा नया कॉरिडोर

Updated on 22-04-2026 01:53 PM

 भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक मार्ग होशंगाबाद रोड को ट्रैफिक के भारी दबाव से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने भैरूपुर, मिसरोद और बागली के बीच एक नया और आधुनिक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर विकसित करने की योजना को हरी झंडी दे दी है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े इस नए मार्ग के बनने से दक्षिण भोपाल की कनेक्टिविटी का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा।

बीडीए ने नगर विकास योजना के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए ई-निविदा निकाली है। चयनित एजेंसी सर्वे करने के साथ ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), आर्किटेक्चरल डिजाइन और टेंडर दस्तावेज तैयार करेगी। प्राधिकरण ने इस योजना का विस्तृत प्राक्कलन और सर्वे पूरा कर लिया है। काम शुरू होने के बाद इसे 24 से 30 महीने के भीतर पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है।

कटारा-बर्रई मार्ग से जुड़ेगा नया कॉरिडोर

वर्तमान में होशंगाबाद रोड पर मिसरोद और बागली के आसपास भारी ट्रैफिक रहता है। कटारा हिल्स, बर्रई और बागली क्षेत्र की नई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मुख्य सड़क तक आने के लिए कोई सीधा और चौड़ा रास्ता उपलब्ध नहीं है। यह नया कॉरिडोर सीधे होशंगाबाद रोड को कटारा-बर्रई मार्ग से जोड़ेगा। इस मार्ग के चयन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा अल्टरनेटिव रूट तैयार करना है जो मास्टर प्लान की सड़कों को आपस में जोड़ते हुए ट्रैफिक को मुख्य सड़क पर आने से पहले ही डाइवर्ट कर दे।

तीन लाख आबादी को होगा फायदा

इस योजना के धरातल पर आने से मिसरोद, बागली, भैरूपुर, कटारा हिल्स और बर्रई क्षेत्र की करीब तीन लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा । वर्तमान में जो सफर संकरे रास्ते और लंबे घुमावदार रास्तों से तय करना पड़ता है। वह इस 30 मीटर चौड़े कॉरिडोर के बनने से मात्र चंद मिनटों का रह जाएगा।

प्रोजेक्ट की लागत और सुविधाएं

नए कॉरिडोर की अनुमानित लागत 110 करोड़ रुपये रखी है। जो कंक्रीट की सड़कों के जाल पर खर्च होंगे। सड़क के साथ-साथ यहां व्यवस्थित ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और वाटर सप्लाई लाइन भी डाली जाएगी, ताकि भविष्य में यहां किसी भी प्रकार की खोदाई की जरूरत न पड़े।

एक नजर में नया कॉरिडोर

लंबाई- तीन किलोमीटर।

चौड़ाई- 30 मीटर (लगभग 100 फीट)।

लागत- 110 करोड़ रुपये।

फायदा- होशंगाबाद रोड और कटारा हिल्स की कनेक्टिविटी।

वर्तमान स्थिति- सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार करने जारी की निविदा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.