मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिला एनडीएमए का प्रतिनिधिमंडल

Updated on 19-05-2026 11:49 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ खेल अवसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पोषित करने और राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी के विकास और उन्नति के साथ-साथ मध्यप्रदेश को एक विकसित हॉकी केंद्र बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक निखारने और प्रदेश को ग्लोबल हॉकी हब के रूप में स्थापित करने की कार्ययोजना पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे. मनोहरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर श्री आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.