MPPSC का नया नियम लागू, अब उम्मीदवारों को लेट डॉक्यूमेंट्स जमा करने पर भरना होगा भारी जुर्माना

Updated on 12-06-2026 12:10 PM

 भोपाल स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सीधे इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए नया नियम लागू किया है। आयोग ने दस्तावेज जमा करने में देरी करने वाले उम्मीदवारों पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित बनाना बताया जा रहा है।

पांच दिन की अतिरिक्त मोहलत

MPPSC के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख तक दस्तावेज जमा नहीं कर पाता है, तो उसे अगले पांच कार्य दिवस तक अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। हालांकि इस अवधि में दस्तावेज जमा करने के लिए उम्मीदवार को 3 हजार रुपये शुल्क देना होगा।

इसके साथ ही उम्मीदवार को एक घोषणा पत्र भी जमा करना होगा, जिसमें यह उल्लेख रहेगा कि वह भर्ती विज्ञापन में तय सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करता है।

नाम निरस्त होने के बाद भी मिलेगा मौका

आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को भी राहत दी है जिनका नाम समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण निरस्त कर दिया गया हो। यदि आयोग उम्मीदवार का नाम निरस्त करने की सूचना जारी कर देता है, तब भी उम्मीदवार को अंतिम अवसर मिलेगा।

ऐसे अभ्यर्थी सूचना जारी होने की तारीख से 10 कार्य दिवस के भीतर 25 हजार रुपये शुल्क जमा कर दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। आयोग का मानना है कि इससे योग्य उम्मीदवारों को अंतिम अवसर मिल सकेगा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.