ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Updated on 07-08-2026 12:36 PM

सुकमा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सुकमा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत  मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारना रहा।

   कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक एवं राज्य सलाहकार श्रीमती मधुरिमा गिरी द्वारा प्रतिभागियों को कचरा प्रबंधन के आधुनिक और व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने (पृथक्करण), उसके सुरक्षित संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझाया। इसके साथ ही, 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त 25ः टाइट फंड का उपयोग स्वच्छता कार्यों और नए नियमों को लागू करने में किस प्रकार किया जाए, इसके लिए डीपीआर तैयार करने और वर्क प्लान बनाने का विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया।

   इस आयोजन में जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, ऑपरेटरों के साथ-साथ 58 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, ग्राम पंचायत सचिवों और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले को गांवों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यशाला सुकमा जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता क्रांति लाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी कदम साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.