संत रविदास जी के सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को प्रत्येक पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा ध्येय : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Updated on 18-08-2026 06:23 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भोपाल स्थित श्री संत रविदास मंदिर, डी-सेक्टर बरखेड़ा भेल से दिव्य 'कलश वंदन यात्रा' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संत रविदास का भक्तिभाव से स्मरण करते हुए यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

अंतिम व्यक्ति के उत्थान से साकार हो रहा संत रविदास जी का संकल्प

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का संदेश समाज में व्याप्त विषमता को समाप्त कर समरसता और भ्रातृभाव स्थापित करने का है। संपूर्ण समाज उनकी जयंती को अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव से मना रहा है। आज की महती आवश्यकता यह है कि उनके कालजयी एवं उदात्त विचारों को भावी पीढ़ियों के अंतर्मन तक संप्रेषित किया जाए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मूलमंत्र "सबका साथ, सबका विकास" संत रविदास के विचारों की ही प्रतिध्वनि है। समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाकर उसे प्रथम पंक्ति में प्रतिष्ठापित करना ही संत रविदास के संकल्पों की वास्तविक सिद्धि है। उनके चरणकमलों में शीश नवाकर उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना हम सभी के लिए परम गौरव का विषय है।

सागर में 102 करोड़ की लागत से आकार ले रहा भव्य संत रविदास मंदिर

राज्य सरकार द्वारा संत रविदास जी के विचारों के व्यापक प्रसार और उनके सम्मान में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए श्रीमती गौर ने कहा कि सागर में 102 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास के अलौकिक मंदिर एवं स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेशभर में स्थित धार्मिक स्थलों तथा देवालयों के पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार का कार्य भी निरंतर जारी है।

15 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भुमि- पूजन

समारोह में श्री संत रविदास मंदिर परिसर में 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भुमि-पूजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिक समाज ने संत रविदास के दर्शाए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता के ताने-बाने को और अधिक सुदृढ़ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.