21 केंद्रों से धान खरीदी, 99.06 प्रतिशत उठाव पूरा 30 अप्रैल तक शेष कार्य खत्म करने का लक्ष्य’

Updated on 23-04-2026 10:13 AM

कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई है। जिले में इस वर्ष 21 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर धान खरीदी की गई, जिसमें अब तक लगभग पूरा उठाव कर लिया गया है।

’धान खरीदी और उठाव की स्थिति’ : 

जिले में समर्थन मूल्य पर कुल 12,08,131 क्विंटल धान खरीदा गया। इसमें से अब तक 11,96,742 क्विंटल (99.06 प्रतिशत) धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि लगभग 11,389 क्विंटल धान का उठाव शेष है। खाद्य विभाग के अनुसार शेष धान का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

’लक्ष्य के करीब पहुंचा जिला’ : 

रिपोर्ट के अनुसार जिले को लगभग 13.74 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले वास्तविक खरीदी लक्ष्य के काफी करीब रही। उठाव की प्रगति भी संतोषजनक मानी जा रही है, क्योंकि 99 प्रतिशत से अधिक धान पहले ही गोदामों से परिवहन किया जा चुका है।

’किसानों की भागीदारी’ : 

कुल 23,438 किसान पंजीकृत थे, इनमें से 20,442 किसानों ने धान बेचा (लगभग 87 प्रतिशत) इस वर्ष 11,665 नए किसान भी पंजीकृत हुए यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के प्रति किसानों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

’राइस मिल और निराकरण व्यवस्था’ : 

जिले में पंजीकृत राइस मिलों के माध्यम से धान के निराकरण (मिलिंग) की प्रक्रिया जारी है। मिलों को जारी डी.ओ. (डिलीवरी ऑर्डर) का अधिकांश उठाव पूरा हो चुका है। मिलिंग क्षमता के अनुसार धान का आवंटन किया गया है। सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा स्थिति धान मिलिंग के बाद चावल जमा करने की प्रक्रिया (सीएमआर) भी जारी है। कुल लक्ष्य के मुकाबले अभी आंशिक चावल ही जमा हुआ है, शेष चावल जमा करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.