तमिलनाडु-जयपुर तक पहुंचा किसानों का गेहूं भुगतान, बैंक खाते कराने पड़े होल्ड, सैकड़ों किसानों का भुगतान दो महीने बाद भी अधूरा

Updated on 16-07-2026 11:24 AM

 नर्मदापुरम। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले सैकड़ों किसानों का भुगतान दो महीने बाद भी अधूरा है। जिले में अब भी 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सबसे चौंकाने वाला मामला यह है कि खाता नंबरों की त्रुटि के कारण किसानों की भुगतान राशि तमिलनाडु और जयपुर तक के दूसरे खातों में पहुंच गई। राशि वापस मंगाने के लिए संबंधित बैंक खातों को तत्काल होल्ड कराना पड़ा।

दूसरी ओर, बार-बार ईपीओ इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट ऑर्डर फेल होने और उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की शॉर्टेज ने भी भुगतान प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

अब भी 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है

जिले में इस वर्ष 55 हजार 540 किसानों से समर्थन मूल्य पर करीब 5.84 लाख टन गेहूं की खरीदी की गई, जिसकी कुल राशि लगभग 1,530 करोड़ रुपये है। अधिकांश किसानों के खातों में भुगतान पहुंच चुका है, लेकिन विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से अब भी 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है।

गलत बैंक खातों ने बढ़ाई परेशानी

नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के अनुसार, किसानों द्वारा पंजीयन के दौरान दर्ज कराए गए बैंक खातों में नाम, खाता संख्या या आईएफएससी कोड की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में ईपीओ फेल हो रहे हैं। कई मामलों में राशि दूसरे व्यक्तियों के खातों में पहुंच गई। ऐसे मामलों में संबंधित बैंक शाखाओं को तत्काल पत्र लिखकर खातों को होल्ड कराया गया, ताकि राशि वापस मंगाकर वास्तविक किसान के खाते में भेजी जा सके।

तीन मामलों ने खोली व्यवस्था की पोल

जयपुर पहुंची 4.21 लाख रुपये की राशि - रूपादेह स्वसहायता समूह के उपार्जन केंद्र साईं कृपा वेयरहाउस पर गेहूं बेचने वाले किसान रामकिशन मेहरा के 4.21 लाख रुपये स्टेट बैंक आफ इंडिया की जयपुर शाखा में एक महिला के खाते में पहुंच गए। मामला सामने आने पर बैंक को पत्र लिखकर खाता होल्ड कराया गया और राशि वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

दूसरे खातेदार के खाते में पहुंचे 90 हजार रुपये

रोहना समिति के नर्मदा वेयरहाउस बरंडुआ उपार्जन केंद्र पर गेहूं बेचने वाली किसान रामवती बाई के 90,561 रुपये मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के एक अन्य खातेदार के खाते में पहुंच गए। बाद में बैंक को पत्र भेजकर भुगतान पर रोक लगाई गई।

तमिलनाडु पहुंच गया किसान का भुगतान

जिला सहकारी बैंक की उमरधा शाखा के एक किसान का भुगतान तमिलनाडु के आलंगुडी स्थित कैनरा बैंक शाखा के खातेदार के खाते में पहुंच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित शाखा से संपर्क कर खाते को होल्ड कराया गया और राशि वापस लाने की कार्रवाई शुरू की गई।

4700 क्विंटल गेहूं की शॉर्टेज भी बनी वजह

भुगतान अटकने का एक बड़ा कारण उपार्जन केंद्रों से वेयरहाउस तक परिवहन के दौरान सामने आई 4,700 क्विंटल से अधिक गेहूं की शॉर्टेज भी है। जिन समितियों में शॉर्टेज मिली है, वहां के किसानों का भुगतान फिलहाल प्रभावित हुआ है। निगम का कहना है कि शॉर्टेज की राशि संबंधित समिति और परिवहनकर्ता से वसूली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर खरीदी कमीशन से समायोजन कर किसानों का भुगतान कराया जाएगा।

जिले में किसानों का करीब 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है। बार-बार ईपीओ फेल होने और बैंक खातों की त्रुटियों के कारण भुगतान प्रभावित हुआ है। जिन मामलों में राशि दूसरे खातों में चली गई थी। संबंधित बैंक शाखाओं को पत्र लिखकर खाते होल्ड कराए गए हैं और राशि वापस मंगाई जा रही है। वहीं शॉर्टेज की वसूली संबंधित समितियों और परिवहनकर्ताओं से की जाएगी।

-सुरेश सनखेरे, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, नर्मदापुरम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.