खबरों के बाद जागा PMGSY विभाग: सड़कों की जांच करने बीजापुर पंहुचे प्रमुख अभियंता

Updated on 03-06-2026 05:10 PM
बीजापुर। पंचायत  एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के बीजापुर में पीएमजीएसवाए योजनाओं के अंतर्गत निर्मित एवं प्रगतिरत सड़को की गुणवत्ता जांच की गई। प्रमुख अभियंता  के.के कटारे , अधीक्षण अभियंता मनोज रात्रे सहित विभागीय अमले ने विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचकर सड़को का बारीकी से निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता , तकनीकी मापदंडों, सड़क की मोटाई , सतह की मजबूती जल निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानको की विस्तार से जांच की गई है। 

भोपालपटनम विकासखं में उलूर से केरपे, लंबाई 90 कि.मी. सड़क की भी विभागीय टीम ने गुणवत्ता जांच की। निरीक्षण के दौरान सड़कों की सतह, मजबूती एवं तकनीकी मानकों के अनुरुप कार्य नही कराये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार अंकित गुप्ता को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किये जाने के उपरांत ही भुगतान किया जाना संभव है साथ ही सड़क के बगल से खाई नूमा मिटटी खोद कर अर्थवर्क कार्य करने पर एवं मनमर्जी ढंग से किसी भी स्थान पर पुलिया बनायें जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा ठेकेदार अंकित गुप्ता को निर्देशित किया गया कि सभी पुििलयों को तोड़कर विभागीय अभियंताओ के निर्देशानुसार पुनः कार्य किया जावे एवं सड़क के बगल से मिटटी खोदे जाने के कारण सड़क में कटाव होने कि आंशका के कारण उसे भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार पालनार से रेगडगटटा लंबाई 5 कि.मी. एवं भैरमगढ़ बीजापुर रोड़ 20 कि.मी.  से  बडेतुंगली  ठेकेदार  दंगल बिल्डर्स को कार्यो को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया  साथ ही स्थल का विभागीय एवं ठेकेदार के तकनीकी अमलों के साथ पुनः संयुक् निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से विशेष रुप से अति पिछड़े एवं जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे ग्रामीणों को शिक्षात्र स्वास्थ्य सेवाओं, बाजार एवं रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। उन्होनें यह भ कहा कि ग्रामीण सड़कें क्षेत्रीय विकास की आधारशीला होती हैं और इनके माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है।

प्रमुख अभियंता  के.के कटारे द्वारा ठेकेदारों एवं विभागीय अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्वता का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे बीजापुर जिले में नक्सल उलमूलन के उपरांत जिले के विकास कार्यो में तेजी आये एवं ग्रामीण जनता सीधे संपर्क मांगों से जुड़ सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.