मेडिकल कॉलेज की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 25-06-2026 02:19 PM

बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभिक चरण में आयुष चिकित्सालय भवन से किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लेक्चर हॉल, विभागाध्यक्ष कक्ष, फैकल्टी रूम, डेमोंस्ट्रेशन रूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा प्रशासनिक कक्षों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आईसीयू, विभिन्न वार्डों, चिकित्सकीय उपकरणों तथा मेडिकल शिक्षा से जुड़ी अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉक्टर रेजिडेंस हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज से जुड़े 220 बिस्तरीय अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कलेक्टर ने कहा कि कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी.के. तुरे, डीन डॉ. अजय पुसाम, अधीक्षक डॉ. एस.एस. ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रुव, हर्षित टुवानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.