MP के सरकारी स्कूलों में AI पढ़ाई की तैयारी, लेकिन 63 हजार स्कूलों में इंटरनेट नहीं, 39 हजार कंप्यूटर से दूर

Updated on 14-07-2026 11:45 AM

 भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन उनकी मौजूदा डिजिटल स्थिति इस लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौती बन सकती है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) 2025-26 की जिलेवार रिपोर्ट और यूडाइस प्लस के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लासरूम और प्रशिक्षित शिक्षक तक नहीं हैं। भोपाल-इंदौर जैसे सुविधा संपन्न जिले भी इस मामले में औसत हैं। वहीं निवाड़ी, आलीराजपुर और झाबुआ की स्थिति प्रदेश में सबसे कमजोर है

63 हजार स्कूलों में इंटरनेट नहीं, 38 हजार में कंप्यूटर का अभाव

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 63 हजार सरकारी स्कूलों में इंटरनेट सुविधा और 38 हजार स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं। शिक्षाविद डा. दामोदर जैन का कहना है कि यदि सरकारी स्कूलों में डिजिटल बुनियादी ढांचे को शीघ्र मजबूत नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एआइ और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लक्ष्य अधूरा रह सकता है। डिजिटल शिक्षा के लिए सबसे पहले स्कूलों में बिजली, इंटरनेट, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लासरूम और प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता आवश्यक है।

डिजिटल लर्निंग में महानगर भी औसत प्रदर्शन तक सीमित

पीजीआइ रिपोर्ट में डिजिटल लर्निंग के लिए 50 अंकों का मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर को 21, भोपाल को 20, ग्वालियर को 17 और जबलपुर को 14 अंक मिले। यानी प्रदेश के बड़े शहर भी औसत प्रदर्शन से आगे नहीं बढ़ सके। वहीं निवाड़ी जिला छह अंकों के साथ प्रदेश में सबसे फिसड्डी रहा। आलीराजपुर और झाबुआ जिलों को आठ-आठ अंक मिले हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री के जिले नरसिंहपुर की स्थिति भी कमजोर

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के गृह जिले नरसिंहपुर का प्रदर्शन भी कई मानकों पर कमजोर रहा। डिजिटल लर्निंग में उसे 50 में से 14 अंक, लर्निंग आउटकम्स में 290 में से 159 अंक, प्रभावी कक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में 90 में से 51 अंक, स्कूल सुरक्षा एवं बाल संरक्षण में 35 में से 13 अंक और शासन प्रक्रिया में 84 में से 46 अंक प्राप्त हुए।

इन मानकों पर हुआ डिजिटल लर्निंग का आकलन

  • क्या स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के लिए इंटरनेट की सुविधा है।
  • क्या स्कूलों में कंप्यूटर-लैपटाप है।
  • क्या स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा है।
  • प्रति कंप्यूटर बच्चों का अनुपात क्या है।
  • क्या स्कूलों में कंप्यूटर के जरिये पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षक हैं।

(नोट- प्रति मानक के 10 अंक निर्धारित किए गए थे।)

डिजिटल लर्निंग के लिए प्रदेश के स्कूलों में यह स्थिति

  • प्रदेश में स्कूलों की संख्या-1,19,064।
  • स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है-38,958।
  • कंप्यूटर शैक्षणिक कार्य के लिए उपलब्ध नहीं है-45,743।
  • स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं है-63,136।
  • स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है-7,718।
  • स्कूलों में बिजली सुविधा नहीं है-1,11,76।

(नोट- यूडाइस प्लस 2025-26 से आंकड़े लिए गए हैं।)

पीजीआइ की रैंकिंग को सुधारने का प्रयास

पीजीआइ की रैंकिंग की समीक्षा अभी की जा रही है। जिलेवार समीक्षा कर हर क्राइटेरिया में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. संजय गोयल, सचिव, स्कूल शिक्षा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.