भोपाल में बुधवार रातभर डेयरियों पर छापेमारी:275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, लैब जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Updated on 13-08-2026 12:02 PM
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई गई है। विभाग ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर मानकों के अनुरूप है या नहीं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश के निर्देश पर उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने देर रात जैन डेयरी कोलार और तड़के न्यू कृष्णा डेयरी, नादरा बस स्टैंड तथा नेशनल डेयरी का निरीक्षण किया। इसके अलावा सुबह करीब 4 बजे से रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड और आईएसबीटी समेत कई स्थानों पर भी जांच की गई।

गुणवत्ता पर संदेह होने पर जब्ती

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता और स्वरूप को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद करीब 275 किलो पनीर को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। विभाग ने इसके विधिवत नमूने लिए और उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।

रिपोर्ट से पहले एनालॉग पनीर घोषित नहीं

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए पनीर को फिलहाल एनालॉग पनीर नहीं माना गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी संरचना और गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं किसी वैकल्पिक या वनस्पति वसा आधारित उत्पाद को पनीर के नाम से तो नहीं बेचा जा रहा था।

यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर में इस तरह के उत्पादों की बिक्री और आपूर्ति पर निगरानी बढ़ा दी है।

ई-कॉमर्स और संगठित रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी

एनालॉग पनीर की बिक्री और सप्लाई पर रोक के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में भोपाल के डेटा कॉलोनी स्थित D-Mart Ready का निरीक्षण कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए। टीम ने उत्पादों की लेबलिंग, पैकेजिंग, निर्माण और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों के साथ उनकी गुणवत्ता की भी जांच की।

विभाग Blinkit, D-Mart, Flipkart और Reliance Mall समेत ई-कॉमर्स और संगठित रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी कर रहा है। टीम यह जांच रही है कि कहीं एनालॉग या किसी वैकल्पिक उत्पाद को पनीर के नाम पर तो नहीं बेचा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.