NH-30 पर बारिश से गड्ढे और कीचड़:केशकुर से तोंगपाल तक सड़क खराब, फंस रहे ट्रक, लोग परेशान, 80 किमी घूमकर जा रहे वाहन

Updated on 27-08-2026 12:20 PM
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा है। बारिश के बाद कामानार से सिंगल के बीच सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

NH-30 से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर कीचड़ होने के कारण भारी वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ट्रक का पहिया कीचड़ में बुरी तरह धंसा नजर आ रहा है। इससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

सड़क की हालत खराब होने से छोटे वाहन चालक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। कई चालक सुकमा से दंतेवाड़ा होकर आवाजाही कर रहे हैं। इस रास्ते से करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ ईंधन का खर्च भी बढ़ रहा है।

बारिश में हर साल बिगड़ते हैं हालात

स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने कई बार सड़क की बदहाली को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान दिलाया है। हालांकि, अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश शुरू होते ही गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से समस्या और गंभीर हो जाती है।

दक्षिण बस्तर की लाइफलाइन है NH-30

NH-30 दक्षिण बस्तर को दक्षिण भारत समेत देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सुकमा आने वाले व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी यह महत्वपूर्ण सड़क है। ऐसे में सड़क की खराब हालत से लोगों में नाराजगी है।

नक्सलवाद खत्म, अब सड़क सुधार की उम्मीद

दक्षिण बस्तर में माओवाद का प्रभाव कम होने के बाद अंदरूनी इलाकों तक विकास पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले NH-30 की बदहाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि बारिश के दौरान गड्ढों और कीचड़ वाले हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और हाईवे का स्थायी सुधार जल्द किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.