15 अगस्त से फिर बरसेंगे बदरा, श्योपुर-शिवपुरी में भारी वर्षा का अलर्ट, तापमान भी गिरा

Updated on 13-08-2026 11:55 AM

भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार वर्षा हुई, लेकिन बुधवार को इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली।

बुधवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 43 मिलीमीटर वर्षा सीहोर में दर्ज की गई। इसके अलावा खरगौन में 38 मिलीमीटर, श्योपुर में 28 मिलीमीटर, खंडवा में 21 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 16 मिलीमीटर, राजधानी भोपाल में 15 मिलीमीटर, शहडोल में 14 मिलीमीटर और विदिशा में 9.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए श्योपुर और शिवपुरी जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है, जहां हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
  • लगातार हो रही वर्षा के चलते प्रदेश भर में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है। उमरिया को छोड़ कर, बाकी सभी जिलों में पारा सामान्य या सामान्य से नीचे बना हुआ है।
  • भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में वर्षा न होने के कारण पारा सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक यानी 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • 15 अगस्त से नया सिस्टम होगा सक्रिय

    उत्तर-पश्चिम से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका और लो प्रेशर एरिया के कारण वर्षा हो रही है। इस बीच बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक और नया लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका प्रभाव प्रदेश में 15 अगस्त से दिखेगा, जिससे प्रदेश में एक बार फिर तेज वर्षा का नया दौर शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.