बंसल वन से डीबी मॉल तक ताबड़तोड़ छापे, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक और वेज-नॉनवेज सामान साथ मिला, 40 केस दर्ज

Updated on 22-08-2026 11:23 AM

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाकों में स्थित बड़े रेस्टोरेंट और पब-बार में लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को भोपाल नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट ने बंसल वन, डीबी मॉल और नर्मदापुरम रोड समेत कई प्रमुख ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की।

विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान रात 8 बजे तक खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के करीब 40 प्रकरण दर्ज किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर के खान-पान कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

एक्सपायरी सामान पर ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

  • जांच दल दोपहर करीब 1:30 बजे बंसल वन पहुंचा, जहां फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली और संकल्प जैसे चर्चित रेस्टोरेंट व बार की सघन जांच की गई। मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने खुद इन प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोरेज में जाकर व्यवस्थाएं देखीं।
  • जांच के दौरान कई जगह एक्सपायर हो चुके कोल्ड्रिंक्स सर्व किए जाने की बात सामने आई। इतना ही नहीं नियमों की अनदेखी करते हुए डीप-फ्रीज में वेज और नानवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखा पाया गया। कई जगह गंदगी मिलने पर स्टाफ को फटकार और मौके पर ही जुर्माना लगाया।

30 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थी टीम

  • नगर निगम के उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा नगर पालिक निगम अधिनियम के प्राविधानों के तहत यह सघन जांच अभियान चलाया गया।
  • निगम की स्वास्थ्य शाखा, अतिक्रमण निरोधक दस्ता और वेटनरी विंग के कर्मचारियों से लैस 30 से अधिक गाड़ियों का काफिला जब बंसल वन पहुंचा, तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए संदिग्ध भोजन और कोल्ड्रिंक्स के नमूने भी सील किए हैं।

आठ महीने बाद सक्रिय हुआ चलित न्यायालय

  • शहर में शुद्ध खान-पान सुनिश्चित करने के लिए चलित न्यायालय लंबे समय बाद सड़क पर उतरा है। करीब आठ महीने पहले एमपी नगर में इसी तरह बड़ा अभियान चलाया गया था। इसके बाद हाल ही में बुधवार को आइएसबीटी परिसर में कार्रवाई कर 24 प्रकरण बनाए गए थे।
  • निगम अधिकारियों का कहना है कि शहरवासियों के स्वास्थ्य से समझौता करने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों के खिलाफ यह औचक निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.