सरगुजा में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

Updated on 09-06-2026 01:10 PM

अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क, तेंदूपत्ता संग्रहण, वृक्षारोपण, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण, महतारी वंदन योजना, ई-केवाईसी और पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने लंबित आवासों का निर्माण जल्द पूरा करने, पेयजल-बिजली समस्याओं का समाधान करने और वर्षा से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया। सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण और जहां संभव हो, मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों में सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार और अतिक्रमण प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर भी बल दिया गया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और विक्रय केंद्रों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर अजीत वसंत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.