दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Updated on 23-05-2026 01:04 PM

सुकमा। नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार  कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, बल्क वेस्ट जनरेटर्स, स्कूल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के प्राचार्यों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी देते हुए कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन के महत्व को समझाया गया। उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर नागरिकों को चार प्रकार से कचरे के पृथक्करण कृ गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा (स्पेशल केयर वेस्ट) एवं सैनिटरी वेस्ट कृ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सही तरीके से कचरे का पृथक्करण करने से न केवल स्वच्छता व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी मजबूती मिलती है। बल्क वेस्ट जनरेटर्स को ऑन-साइट कम्पोस्टिंग अपनाकर जैविक कचरे से खाद तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे नगर में कचरे का भार कम करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में स्कूल विभाग को विद्यालय परिसरों में अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता तथा शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता के संस्कार विकसित करने हेतु प्रतिदिन स्वच्छता शपथ एवं विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया। अंत में प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की गई कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अपने घर, संस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नगर निर्माण में सहभागी बनें। इस अवसर पर सीएमओ एचआर गोंदे, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.