सेवा सेतु केंद्र - सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम

Updated on 02-08-2026 01:32 PM

कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु केंद्र सुशासन की प्रभावी कड़ी बन रही हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु केंद्रों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं जनोपयोगी सेवाओं के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है। निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित होने से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी  चीन्हा राम (पिता  छेरकु) को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अभाव में उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समाधान की उम्मीद लेकर वे सेवा सेतु केंद्र, भैंसमा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आवश्यकता से संबंधित जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उन्हें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित औपचारिकताओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आवेदन के पश्चात उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त होने से  चीन्हा राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें काफी समय और आर्थिक व्यय होता था तथा प्रक्रिया भी जटिल महसूस होती थी। लेकिन अब एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक सहज, सरल और पारदर्शी ढंग से पहुंच रही हैं।

 चीन्हा राम ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र जैसी जनहितकारी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.