लाइवलीहुड कॉलेज में 19 भुंजिया युवतियों को वितरित की सिलाई मशीन

Updated on 13-08-2026 12:18 PM

गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। मशीन वितरण के माध्यम से युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की अध्यक्ष रेवती शत्रुघन नेताम उपस्थित रहीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भुंजिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिला अध्यक्ष देवलाल मरकाम, संतोष कुमार मरकाम, भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य रामाधीन मरकाम, दुखराम मांझी, समाज प्रमुख दशरथ राम नेताम एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.