मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर से हुई लूट में चौंकाने वाला खुलासा, अपनी महिला मित्र की साजिश का शिकार हुआ डॉक्टर

Updated on 14-04-2026 11:27 AM

भोपाल। भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर से हुई लूट की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर अपनी ही महिला मित्र की साजिश का शिकार हुए। उसी की योजना पर उसके साथियों ने डॉक्टर को लूटा।

पुलिस ने लूट की सूत्रधार महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लूट में शामिल दो आरोपित अब भी फरार हैं। रेतघाट निवासी 27 वर्षीय आलिया खान, जो डॉ. मनोज वर्मा की परिचित थी, उनकी दिनचर्या और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी। उसने ही अपने साथियों को जानकारी दी कि डॉक्टर रोज सुबह साइकिलिंग के लिए निकलते हैं और सोने का कड़ा पहनते हैं।

डॉक्टर की करीबी पहचान वाली निकली आरोपित

पुलिस जांच में सामने आया है कि रेतघाट, तलैया क्षेत्र की जिस 27 वर्षीय आलिया खान की साजिश का डॉ. मनोज वर्मा शिकार हुए वो करीबी परिचित थी। वह डॉ मनोज वर्मा की दिनचर्या और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी। उसने ही अपने साथियों को बताया कि डॉक्टर रोज सुबह साइकिलिंग के लिए निकलते हैं और हाथ में करीब 11 तोले सोने का कड़ा पहनते हैं।

आंखो में मिर्च पाउडर झोंक नकदी लूट फरार हो गए

यही लालच इस पूरी वारदात की वजह बना। आलिया की योजना के हिसाब से आरोपितों ने डॉक्टर की मूवमेंट की रेकी की। 10 अप्रैल को पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पॉलिटेक्निक रोड पर डॉक्टर के पहुंचने का इंतजार किया और जैसे ही वे पहुंचे बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। उनके संभलने से पहले बदमाशों ने उनकी आंखो में मिर्च पाउडर झोंक कर गहने, नकदी लूटी और फरार हो गए।

गिरोह के दो अन्य सदस्य लूट के माल के साथ फरार हैं

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई आलिया खान पर जाकर टिक गई। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी साजिश कबूल करते हुए अपने साथी अरशान खान का नाम लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य लूट के माल के साथ फरार हैं।

एनजीओ चलाती है आरोपित महिला

पुलिस के मुताबिक आलिया खान रेतघाट, तलैया क्षेत्र की रहने वाली तलाकशुदा महिला है। वह एक एनजीओ चलाती है। सुबह की सैर के दौरान ही उसकी मुलाकात डॉ. मनोज वर्मा से हुई थी। आलिया के विरूद्ध पूर्व में चोरी का एक प्रकरण भी मिला है। आरोपित बदमाश अरशान को पहले से जानती थी, उसके साथ मिलकर आलिया ने साजिश रची।

अरशान ने ही डॉक्टर को मारी थी टक्कर

22 वर्षीय अरशान खान पिता सुलेमान काजीकैंप, टीला जमालपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी पुलिस को आपराधिक रिकार्ड मिले हैं। वारदात से पहले अरशान खान ने ही डॉ. मनोज वर्मा का पीछा किया और योजना के मुताबिक किलोल पार्क के सामने उनकी साइकिल को टक्कर मारकर गिराया। लूट के बाद अरशान ही अपने दो साथियों को बाइक पर बिठाकर फरार होने में मदद की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.