भोपाल में बुरा फंसा दुकानदार! जालसाज ने सामान ठगा, केस मजबूत करने पुलिस ने दोबारा मंगवाया वही सामान

Updated on 21-08-2026 05:47 PM

भोपाल: जालसाज ने दुकानदार से सामान ठगा, उसे बेचकर रकम भी बना ली। इसके बाद केस मजबूत करने के नाम पर पुलिस ने उसी दुकानदार से दोबारा सामान मंगवा लिया। अब वह सामान पुलिस के मालखाने में केस प्रापर्टी बनकर जमा है और दुकानदार को कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने तक उसके वापस मिलने का इंतजार करना पड़ेगा।

पुलिस कमिश्नर से शिकायत

यह आरोप अलोरा डिजाइन स्टूडियो के संचालक अमित चौकसे ने शाहपुरा पुलिस पर लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। अमित के अनुसार आरोपित अनिल मिश्रा ने उनकी दुकान से आठ सूट और दो साड़ियां समेत करीब 15 हजार रुपये का सामान खरीदने के बहाने लिया था। भुगतान का झांसा देकर वह सामान लेकर भाग गया और बाद में उसे बेच दिया।

केस मजबूत करने के लिए दोबारा मंगवाया सामान

  • शिकायत के बाद शाहपुरा पुलिस ने पिछले दिनों केस दर्ज किया था। चूंकि आरोपित के कब्जे से ठगी का सामान बरामद नहीं हो सका और पुलिस ने उसे बेचने की लिंक न पकड़ते हुए दुकानदार को ही दोबारा चूना लगा दिया। केस मजबूत करने और जब्ती दिखाने के लिए अमित से दोबारा वैसा ही सामान उपलब्ध कराने को कहा।
  • पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अमित ने सामान दे दिया। आरोप है कि पुलिस ने एक खंडहरनुमा बिल्डिंग में इसी सामान की जब्ती दिखा दी।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

  • अब यह सामान केस प्रापर्टी बन गया है। अमित का कहना है कि पहले जालसाज के हाथों 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ और अब पुलिस की जब्ती के कारण उतनी ही कीमत का सामान दूसरी बार चला गया। सामान कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही वापस मिल सकेगा।

  • इस कार्रवाई ने सवाल खड़ा कर दिया है कि जब असली ठगी का सामान आरोपित बेच चुका था, तो केस मजबूत करने के लिए पीड़ित दुकानदार से नया सामान लेकर उसकी जब्ती दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या पुलिस की कार्रवाई का बोझ भी आखिरकार पीड़ित को ही उठाना पड़ेगा?
  • पुलिस ने कहा समझौता कर रहे हैं फरियादी:

    शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम का कहना है कि आरोपित दुकानदार पर समझौते का दबाव बना रहा है। इसी कारण शिकायतकर्ता ने ये आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारी से मामले की पूछताछ कर इसकी जांच करेंगे।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     29 August 2026
    भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
     29 August 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
     29 August 2026
    भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
     29 August 2026
    भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
     29 August 2026
    भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
     29 August 2026
     भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
     29 August 2026
    भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
     29 August 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
     29 August 2026
    भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
    Advt.