दुकानदार बोला- प्रार्थना से बीमारी दूर होने की कही बात:रायपुर में लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप

Updated on 22-08-2026 11:56 AM
रायपुर, रायपुर के भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर तीन महिलाओं पर उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक सुषमा कोशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे उसकी परिचित हैं और उसकी मोबाइल दुकान पर आती-जाती हैं। तरेन्द्र का आरोप है कि तीनों ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे ईसाई धर्म अपनाने, यीशु की प्रार्थना करने के लिए कहा। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि महिलाओं ने प्रार्थना करने से दुख-दर्द और बीमारी दूर होने की बात कही।

तरेन्द्र के मुताबिक, घटना से करीब चार-पांच दिन पहले सुषमा ने उसे शुक्रवार को अपने घर में प्रार्थना सभा होने की जानकारी दी थी और वहां आने के लिए कहा था। 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे वह सुषमा के घर के पास पहुंचा। शिकायत के अनुसार, सुषमा उसे अंदर ले गई, जहां करीब 20-25 लोग प्रार्थना कर रहे थे।

धर्म बदलने से इनकार कर बाहर निकला

तरेन्द्र का आरोप है कि वहां मौजूद सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ने उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा और प्रार्थना की शक्ति के बारे में बताया। उसने धर्म बदलने से इनकार कर वहां से बाहर निकलने की बात कही।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद तरेन्द्र ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों और कथित प्रलोभन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.