मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर

Updated on 07-08-2026 12:40 PM

महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी स्वास्थ्य अभियानों की प्रभावी तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित प्रसवपूर्व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबंधन, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत पात्र किशोरियों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन हेतु सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, दवा वितरण की सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने तथा अधिकतम बच्चों तक एल्बेंडाजोल की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही 18 अगस्त से प्रारंभ होने वाले शिशु संरक्षण माह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरण, आयरन सिरप, नियमित टीकाकरण, वृद्धि निगरानी एवं अन्य बाल स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम, एलसीडीसी सर्वे, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम तथा वर्षा ऋतु के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सक्रिय सर्विलांस, समय पर जांच, उपचार, स्रोत नियंत्रण एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित समीक्षा एवं मैदानी स्तर पर सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वित प्रयास करते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला, किशोरी एवं बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में डॉ. वी.पी. सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला नोडल अधिकारी (आईडीएसपी), श्रीमती नीलू धृतलहरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. नारायण साहू, बीएमओ सरायपाली एवं बसना, डाॅ. ज्योति साहू जिला नोडल  संदीप चंद्राकर, जिला सलाहकार (आरएमएनसीएच कार्यक्रम) सहित विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.