खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

Updated on 20-08-2026 02:52 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति के तहत दो महिला पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय 5 अगस्त 2026 को गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि समिति की अनुशंसा के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को संबंधित पदों पर कम से पूर्व पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की गई है।

प्रधान आरक्षक अंजू सिंह बनीं ASI

आदेश के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक-760 अंजू सिंह, जिला राजनांदगांव को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति देने की अनुमति दी गई है।

वहीं महिला आरक्षक-464 कविता ठाकुर, जिला दुर्ग को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति की अनुमति मिली है।

खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर मिली यह पदोन्नति दोनों महिला पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.