मध्य प्रदेश में पराली बनी बड़ी चिंता, रोकथाम के दावों के बीच बढ़ीं आग की घटनाएं; 2026 में आंकड़ा 39 हजार पार

Updated on 26-08-2026 12:45 PM
भोपाल : सजा से लेकर अर्थदंड तक के प्रविधान करने के बाद भी मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। एक अप्रैल से मई 2026 के बीच देश में सर्वाधिक 36 हजार घटनाएं प्रदेश में दर्ज की गईं। इसे रोकने के लिए जन जागरूकता से लेकर कई तरह के प्रविधान किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसका नुकसान भूमि के पोषक तत्वों के साथ पर्यावरण को हो रहा है। भारत सरकार से लेकर चिंता जता चुकी है।

अप्रैल से मई 2026 के आंकड़े चिंताजनक

  • प्रदेश में अकेले अप्रैल से मई 2026 को ही देखें तो आंकड़े चिंता में डालने वाले नजर आते हैं। खरीफ फसल की बोवनी के लिए खेत साफ करने को दो माह में किसानों ने पराली खूब जलाई। अकेले विदिशा जिले में ही 4,465 मामले रिकार्ड हुए। चिंता की बात यह है कि यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। रायसेन में 3,205, सिवनी 3,157, उज्जैन 2,444 घटनाएं रिकार्ड हुईं।
  • छिंदवाड़ा में भी अब पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। यहां 2025 में 714 मामले सामने आए थे, जो 2026 में बढ़कर 1,925 पहुंच गए। नर्मदापुरम, गुना, सागर सहित अन्य जिले हैं, जहां खरीफ फसल की बोवनी के लिए बी की फसल कटने के बाद आग लगाई जा रही है।
  • जागरूकता के बाद भी बढ़े मामले, पुलिस प्रकरण दर्ज

    • जबकि, कृषि के साथ राजस्व, पर्यावरण विभाग लगातार किसानों को चेता रहे हैं कि खेत साफ करने के चक्कर में आप भूमि से लेकर पर्यावरण का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाने के बाद पराली जलाने के मामले कम होने के स्थान पर बढ़ गए।

  • जबकि, सागर सहित अन्य जिलों में पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पराली प्रबंधन के लिए एक्स्ट्रा रीपर, रीपर, रीपर कंबाइंडर, एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, सुपर सीडर, मल्चर, बेलर आदि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     29 August 2026
    भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
     29 August 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
     29 August 2026
    भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
     29 August 2026
    भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
     29 August 2026
    भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
     29 August 2026
     भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
     29 August 2026
    भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
     29 August 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
     29 August 2026
    भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
    Advt.