मालवा-निमाड़ में अमानक बीजों ने बढ़ाई मुसीबत : कहीं बीज अंकुरित नहीं, कहीं फसल खराब

Updated on 21-07-2026 12:36 PM
इंदौर। मालवा-निमाड़ में खरीफ सीजन इस बार किसानों के लिए दोहरी चुनौती लेकर आया है। एक ओर जुलाई में लंबी बारिश की खेंच से फसलें संकट में हैं, वहीं दूसरी ओर अमानक बीज, खराब अंकुरण, प्रतिबंधित बीजों की बिक्री और बिना बिल कृषि आदान बेचे जाने के मामले किसानों की चिंता और बढ़ा रहे हैं। कई जिलों में कृषि विभाग ने बीजों के नमूने जांच में अमानक पाए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर किसान खराब बीज और दवाओं के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

धार : खराब अंकुरण से किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास

कानवन क्षेत्र के दत्तिगारा गांव में 10 बीघा में सोयाबीन बोने वाले किसान ने बेहतर अंकुरण के दावे वाली दवा का उपयोग किया, लेकिन फसल खराब हो गई और बीज अंकुरित नहीं हुए। आर्थिक नुकसान से परेशान किसान ने उसी कृषि आदान विक्रेता की दुकान पर कीटनाशक पी लिया। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से जान बच गई। पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिले के अन्य हिस्सों से भी सोयाबीन के खराब अंकुरण की शिकायतें मिल रही हैं।

खरगोन : प्रतिबंधित 5जी कपास और मक्का बीज पर सवाल

जिले में प्रतिबंधित 5जी कपास के बीज की बिक्री जारी है। कसरावद के 13 किसानों की 20 हेक्टेयर मक्का फसल में भुट्टों में केवल 30-35 प्रतिशत दाने विकसित हुए। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित बीज किस्म पर जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया।

खंडवा : मौसम या बीज, नुकसान किससे?

पहले अधिक बारिश और फिर लंबे अंतराल से बारिश नहीं होने से फसल प्रभावित हुई। इसी बीच चार कंपनियों के बीज जांच में अमानक पाए गए, लेकिन रिपोर्ट बोवनी पूरी होने के बाद आई। प्रतिबंध के बावजूद 5जी कपास के बीज बिना बिल बिकने की शिकायतें भी हैं।

रतलाम : बिना बिल बिक्री से बढ़ी मुश्किल

संदिग्ध गुणवत्ता वाले बीज और कीटनाशकों की बिना बिल बिक्री किसानों के लिए परेशानी बन रही है। खराब बीज निकलने पर शिकायत और मुआवजे का आधार नहीं बचता। कृषि विभाग अधिकृत विक्रेताओं से बिल लेकर खरीदारी की सलाह दे रहा है।

शाजापुर : अमानक बीजों पर कार्रवाई, फिर भी सवाल

सोयाबीन और मक्का के पांच से अधिक लाट अमानक मिलने पर प्रतिबंध लगाया गया। किसानों का कहना है कि कई जगह अब भी बिना बिल बीज और कीटनाशक बेचे जा रहे हैं। बारिश की कमी नई चिंता है।

मंदसौर : दूसरी-तीसरी बार करनी पड़ी बोवनी

करीब दो सप्ताह से पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई क्षेत्रों में बीज नहीं उगे और किसानों को दूसरी-तीसरी बार बोवनी करनी पड़ी। 3.20 लाख हेक्टेयर खरीफ बोवनी के बीच मूंगफली के बीजों के अंकुरण की शिकायतें भी कृषि विभाग तक पहुंची हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.