आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 21-08-2026 05:56 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा के 75 साल पूरे हो गए हैं। स्वामी चिन्मयानंदजी का भारतीय समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और हमारी संस्कृति की स्तुत्य धरोहर 'गीता' के प्रचार-प्रसार में दिया गया योगदान हम सबके हृदय में सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा विश्व हिंदु परिषद की स्थापना सहित देशभर में कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित हमारी सामाजिक परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब स्वामी चिन्मयानंद जी की बताए सत्मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को चिन्मय अमृत यात्रा के भोपाल से प्रस्थान पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद मिशन के हेड (संरक्षक) स्वामी श्री मित्रानंद सरस्वती जी महाराज एवं मिशन के अन्य अनुयायी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी चिन्मयानंद मिशन के अनुषांगिक संगठन चिन्मय अमृत वाहिनी द्वारा निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री निवास से केसरिया झंडी दिखाकर अगले गंतव्य (झांसी) के लिए रवाना किया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से रवाना होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रीवा से सतना, बैतूल, नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है और अब झांसी पहुंचकर आगे की यात्रा करेगी। पिछली चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजरी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा को रवाना कर स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक अभियानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.