महिला आरक्षण विधेयक गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ अभियान छेड़ेगी भाजपा, MP विधानसभा का बुलाया जाएगा विशेष सत्र

Updated on 20-04-2026 01:24 PM

भोपाल। महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के संसद में गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है।

इसी मुद्दे को लेकर अब भाजपा जनता के बीच जाएगी और विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है, जिसमें कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में रैलियां, पदयात्राएं और विरोध-प्रदर्शन आयोजित कर राजनीतिक माहौल को गरमाने की योजना बनाई गई है।

भोपाल से अभियान की शुरुआत

भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन अब घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि किस प्रकार विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर उनके अधिकारों को रोकने का प्रयास किया है।

आक्रोश रैली और पदयात्राओं का ऐलान

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को एमवीएम मैदान में बड़ी आक्रोश रैली और पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों, संभागों और नगरीय निकायों तक यह अभियान विस्तारित किया जाएगा। भाजपा संगठन सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

स्थानीय निकायों में प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी

भाजपा ने नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत स्तर तक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में प्रस्ताव पारित कराने की योजना भी बनाई है। पार्टी का मानना है कि इससे महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का मजबूत आधार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर भी उनकी भूमिका सशक्त होगी।

कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके रुख से यह साफ हो गया है कि उनकी सोच महिला विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा का रुख

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस प्रयास से देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त होगी। अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.