हॅसते-मुस्कुराते हुए भाई-बहनों द्वारा रक्तदान किया गया

Updated on 13-07-2026 12:54 PM

राजनांदगांव, सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरकांरी सतसंग भवन लाल बाग राजनांदगंाव में विशाल रक्त दान शिविर का १२ जुलाई रविवार को सुबह १० बजे से दोपहर ०२ बजे तक आयोजन किया गया। माता जी के  अशीर्वाद से भाई-बहनों ने ११२ युनिट रक्तदान हॅसते- मुस्कुराते हुए किया गया, जिसमें २३ महिलाओं ने एवं ८९ पुरूषो ने रक्तदान किया। जिसे जिला चिकित्सालय एवं लाइफ-लाईन ब्लॉड बैंक राजनांदगांव में जमा किया गया। ताकि वक्त जरूरत पडऩे पर अमीर हो या गरीब की जान बचाई जा के सतगुरू  बाबा हरदेव सिंग जी महाराज अपने प्रवचनों में हमेशा कहा करते थे कि इंसान का रक्त इंसान की नाडिय़ों में ही बहना चाहिए - नालियों में नहीं । बाबा हरदेव सिंह  जी के अनुसार इस मुल मंत्र के साथ उनका मानना था कि रक्तदान कोई अहसान नहीं हैं बल्कि समाज के प्रति मानव का पवित्र कर्तव्य हैं उन्होंने स्वार्थ और अंहकार से मुक्त होकर मानवता की सेवा को ही सच्ची-भंक्ति माना था।संत निरंकारी मिशन में रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा और मानव एक्ता को सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। नर सेवा ही नारायण पूजा हैं।

संत निरंकारी मंडल राजनांदगांव के संयोजक रूपलाल राजवानी जी ने हसॅते- मुस्कुराते हुेए रक्तदान करने वाले भाई-बहनों का निरंकारी मिशन की ओर हाथ जोडक़र सभी को धन्यवाद दिया और सभी का आभार प्रकट किया। प्रथम डोनर भाई जितेन्द्र बजाज अनुपम नगर ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन रिबन काटकर किया। रक्तदाताओं मेें निरंकारी मिशन के अलावा सिंधी समाज के भाई-बहनों द्वारा स्वफ ुर्त आकर हॅसते मुस्कुराते हुए रक्तदान किया। सिंधी समाज के गनमान्य नागरिको ने सर्वश्री अर्जुन दास पंजवानी जी, मनोहर लाल पंजवानी, गिरधारी लाल पंजवानी, गुरूमुख दास वाधवा एवं लाल बाग के पार्षद भाई राजा माखीजा ने रक्तदाताओं का बहुत सुंदर उत्साह वर्धन किया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी ने दी एवं सभी रक्तदाताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.