वनोपज संघ अध्यक्ष ने किया वन धन विकास केन्द्र, मार्ट व तेन्दूपत्ता भंडारण कार्यों का निरीक्षण

Updated on 13-06-2026 11:57 AM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी मार्ट, तेन्दूपत्ता भंडारण गोदामों एवं विभागीय गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष सलाम 11 जून 2026 को सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत तारा पहुंचे, जहां उप प्रबंधक उमेश सिंह एवं जिला यूनियन सरगुजा के उप प्रबंध संचालक नवीन निराला द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् उन्हें वन धन विकास केन्द्र उदयपुर का निरीक्षण कराया गया तथा वनाधिकारियों की उपस्थिति में रामगढ़ स्थित वनस्थली का भी अवलोकन कराया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

अम्बिकापुर प्रवास के दौरान अध्यक्ष सलाम ने उपस्थित वनाधिकारियों से जिला यूनियन सरगुजा के अंतर्गत संचालित विभागीय कार्यों, विभिन्न मदों के तहत किए जा रहे कार्यों तथा तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं भंडारण की विस्तृत जानकारी ली। अगले दिन प्रातः उन्होंने अम्बिकापुर स्थित एनडब्ल्यूएफपी मार्ट का निरीक्षण किया। मार्ट प्रभारी इन्द्र कुमार गजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्ट का कुल विक्रय 57 लाख 68 हजार 320 रुपये रहा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्ट को 23 लाख 59 हजार 942 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष सलाम को मार्ट में उपलब्ध शहद, बस्तर इमली, अर्जुन चूर्ण, आंवला कैण्डी, आंवला मुरब्बा, फूल झाड़ू, च्यवनप्राश, ग्रीन टी, वासावलेह सहित विभिन्न हर्बल उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी उत्पादों का अवलोकन करते हुए मार्ट के संचालन एवं विपणन कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उदयपुर समिति में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे आमचूर पाउडर एवं फूल झाड़ू के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसकी अध्यक्ष महोदय ने सराहना की। बताया गया कि जिला यूनियन सरगुजा के लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर, रघुनाथपुर एवं खर्रानगर स्थित वन धन विकास केन्द्रों में भी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लघु वनोपज संग्रहण एवं प्राथमिक प्रसंस्करण का कार्य उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस दौरान वन धन केन्द्रों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराए जाने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।

अध्यक्ष सलाम ने काष्ठागार प्रांगण अम्बिकापुर में स्थित नवीन निर्माणाधीन गोदाम क्रमांक-08 का निरीक्षण किया तथा तेन्दूपत्ता भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप प्रबंध संचालक नवीन निराला ने विभिन्न गोदामों की क्षमता एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।

जानकारी दी गई कि संग्रहण वर्ष 2026 हेतु जिला यूनियन सरगुजा को 36 हजार 200 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 25 मई 2026 तक 33 हजार 432.200 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है तथा गोदामों में भंडारण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिला यूनियन सरगुजा अंतर्गत संचालित 14 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के 39 हजार 166 संग्राहक परिवारों को अब तक 15.20 करोड़ रुपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान भी किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष सलाम ने उपस्थित वनाधिकारियों, गोदाम प्रभारियों एवं कर्मचारियों को लघु वनोपज संग्रहण, वन धन समूहों के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण स्तर पर औषधीय वनोपजों के संग्रहण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.