कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बरपाली का किया निरीक्षण

Updated on 04-07-2026 01:08 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसील कार्यालय बरपाली का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे आसपास के ग्रामीणों से संवाद कर उनके आगमन का उद्देश्य जाना तथा राजस्व सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने तहसील परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकार के प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय कक्ष का निरीक्षण कर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब करने वाले पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने आवक-जावक शाखा, नकल शाखा एवं आवेदन पावती रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के नियमित संधारण एवं रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए कार्यालयीन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों के नियमित परीक्षण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों को सभी अभिलेखों का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने नायब तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया तथा तहसील परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर  ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग, एसडीएम  सरोज महिलांगे सहित तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.